मध्यप्रदेश

*महाकाल क्षेत्र अंतर्गत 500 मीटर के दायरे में चल रहे अवैध निर्माणों पर क्या कार्यवाही की गई जानकारी बताएं,,,,डॉ योगेश्वरी राठौर

 

🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल,,,*

🎯 *उज्जैन,,,,,,*

 

गुरुवार को नगर निवेश शाखा की प्रभारी सदस्य डॉ योगेश्वरी राठौर द्वारा जोन क्रमांक 03 के भवन अधिकारी एवं उपयंत्री के साथ विभागीय समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि महाकाल क्षेत्र अंतर्गत 500 मीटर के दायरे में जो निर्माण चल रहे हैं उनकी जांच की जाए साथ ही ऐसे निर्माणों पर क्या कार्रवाई की गई है इसकी जानकारी से अवगत करवाया जाए।इसकी के साथ जोन क्रमांक 03 अंतर्गत आने वाले वार्डों में चिह्नित अतिक्रमण की जानकारी संबंधित अधिकारी से लेते हुए ऐसे अतिक्रमणों पर क्या कार्यवाही की गई, कितने अवैध निर्माण पर नोटिस दिए गए है इसकी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाए साथ ही निर्देश दिए गए की नालियों पर जो अतिक्रमण किए गए हैं उन्हें सख्ती से प्रभावी कार्यवाही करते हुए हटाया जाए एवं जहां भी अवैध निर्माण बिना अनुमति हो रहे हैं संबंधित को नोटिस जारी करते हुए प्रथम कार्यवाही के अंतर्गत भवन निर्माण सामग्री को जप्त किया जाए ताकि वह निर्माण न कर सके।बैठक में जोन क्रमांक 03 के भवन अधिकारी दीपक शर्मा, उपयंत्री योगिता तंवर उपस्थित रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!