ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अपर कलेक्टर जे पी यादव ने कृषि विभाग का किया औचक निरीक्षण

अपर कलेक्टर जे पी यादव ने कृषि विभाग का किया औचक निरीक्षण

*अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव ने कृषि विभाग का किया औचक निरीक्षण’*

*डिंडौरी, 29 जुलाई 2026*

अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव ने बुधवार को परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कृषि उपसंचालक सुश्री अभिलाषा चौरसिया सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपर कलेक्टर श्री यादव ने कार्यालय की उपस्थिति पंजी, विभिन्न अभिलेखों एवं संधारित पंजीयों का अवलोकन कर उनके संधारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा अभिलेखों का नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-पालन, पारदर्शिता तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!