
अलीराजपुर से संवादाता तुषार राठौड़ की खास रिपोर्ट,✍️
अलीराजपुर –मध्य प्रदेश में भगोरिया पर्व को इस बार मुख्यमंत्री ने राजकीय पर्व का दर्जा दिया है। जिले में कुल 33 स्थानों पर यह पारंपरिक पर्व मनाया जाएगा*। *कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर व जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है*।
*महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक स्थान पर एक राजपत्रित अधिकारी के साथ महिला पुलिस बल तैनात किया गया है। महिलाओं के लिए विशेष कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है*। *छेड़खानी और अभद्रता रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं*।
*मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 के तहत हथियारों पर प्रतिबंध लगाया गया है। शराब पर भी रोक रहेगी। झुंड बनाकर घूमने और अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी*।
*यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वाहनों पर खतरनाक तरीके से सवारी करने पर रोक रहेगी। दुर्घटनाओं से बचने के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है*।
*मेले में लगने वाले झूलों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आगंतुकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई है और आश्वासन दिया है कि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी*।
राजेश व्यास एसपी अलीराजपुर*
डॉ अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर* अलीराजपुर