ताज़ा ख़बरें

आचार्य भगवंत नगर प्रवेश

चातुर्मास हेतु साध्वी मंडल की हुई घोषणा

रिपोर्टर संजय जैन बड़ौद आगर मालवा

आचार्य भगवंतों का नगर प्रवेश
चातुर्मास हेतु साध्वी मंडल की हुई घोषणा

बड़ौद। परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री डाॅ मुक्तिसागर सूरीश्वरजी महाराजा, परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री अचलमुक्तिसागरसूरिजी महाराज साहेब का बड़ौद

नगर में धूमधाम से प्रवेश हुआ। श्री विमलनाथ जिनालय परिसर से नगर सामैया (जुलूस) प्रारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ श्री आनंद चंद्र

जैन आराधना भवन पंहुचा। जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा अक्षत गवली बनाकर पूज्य श्री की आगवानी (स्वागत) की।

आराधना भवन में पूज्य आचार्य भगवंतों के द्वारा प्रवचन दिये गये।

साथही पूर्व से विराजमान परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री नररत्न सूरीश्वरजी महाराजा की आज्ञानुवर्ती परम पूज्य ललितप्रभा श्री जी महाराज की शिष्या साध्वी परम पूज्य ब्राह्मी श्रीजी महाराजा साहेब आदि ठाणा चार के आगामी चातुर्मास की आज्ञा आचार्य भगवंतों के द्वारा दी गई।

ट्रस्टी ललित जै. राजावत ने बताया कि श्री मनमोहन पार्श्वनाथ जिनालय में दोपहर विजय महुर्त में अठ्ठारह अभिषेक का आयोजन विधि विधान से किया गया,

जिसमें समाज जनों ने भावपूर्ण लाभ लिया। नवरत्न परिवार द्वारा सराहनीय व्यवस्था की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!