शिक्षा पोर्टल पर असफल भुगतान वाले बैंक खातों को तीन दिनों के भीतर अपडेट करने के निर्देश
खरगोन से अनिल बिलवे की खास रिपोर्ट /
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुड़े ने जिले के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी एवं समस्त शासकीय व अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि समेकित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थियों असफल भुगतान वाले बैंक खातों को 03 दिनों के भीतर अपडेट करें।
इस संबंध में दिये गए निर्देशों में कहा गया है कि वर्ष 2024-25 में विद्यार्थियों के समेकित छात्रवृत्ति के 3188 बैंक खातों में भुगतान असफल रहा है। इनमें से अब तक 1467 खाते अपडेट किये गए हैं तथा 1721 खातों को अपडेट नहीं किया गया है। असफल भुगतान वाले खातों के अपडेशन, प्रोफाईल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति की तिथि 24 फरवरी तक बढ़ाई गई है। अतः 03 दिनों के भीतर इस कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें। समय सीमा में यह कार्य पूर्ण नहीं करने पर जिम्मेदार खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी एवं प्राचार्य का फरवरी माह का वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी और अशासकीय शालाओं के मामले में उनकी मान्यता समाप्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
4 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
4 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
4 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
4 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
5 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
6 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
1 week ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
1 week ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
1 week ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश