ताज़ा ख़बरें

धार्मिक उत्साह के साथ शहर में मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव,

खास खबर

धार्मिक उत्साह के साथ शहर में मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव,

बसंत पंचमी पंचमी महोत्सव को लेकर संस्कार भारती द्वारा 16 फरवरी को आम्रकुंज में होगा शबरी नाटक का मंचन,
खंडवा।। शहर मे बसंत पंचमी उत्सव श्रद्धालुओं द्वारा दो दिनों तक मनाया गया, इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर उत्सव मनाया, जिला मुख्यालय खंडवा में कुछ वर्ष पूर्व रामेश्वर आम्रकुंज मे बसंत पंचमी पर राष्ट्रीय स्तर के आयोजन आयोजित होते थे जो बंद हो गए थे, बसंत पंचमी के उत्सव को लेकर संस्कार भारती द्वारा फिर आम्रकुंज में कार्यक्रम आयोजित होने लगे, इस वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर संस्कार भारती द्वारा 16 फरवरी को कार्यक्रम में रामेश्वर आम्रकुंज में आयोजित होगा , समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बसंत पंचमी एक लोकप्रिय हिंदू त्योहार है जो माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और इसे ज्ञान, विद्या और कला की देवी सरस्वती की पूजा के रूप में मनाया जाता है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में सरस्वती माता का अकेला कोई मंदिर नहीं है सराफा स्थित शीतला माता मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा विराजमान है रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं ने जाकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की, बसंत पंचमी वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है, जिसे ऋतुओं का राजा कहा जाता है। इस दिन प्रकृति में नए जीवन का संचार होता है, फूल खिलते हैं और हरियाली छा जाती है। यह त्योहार ज्ञान, विद्या और कला की देवी सरस्वती को समर्पित है। इस दिन लोग देवी सरस्वती की पूजा करते हैं और उनसे ज्ञान, बुद्धि और कला का आशीर्वाद मांगते हैं। सुनील जैन ने बताया कि बसंत पंचमी को शुभ कार्यों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस दिन लोग नए काम शुरू करते हैं, विवाह करते हैं और अन्य महत्वपूर्ण कार्य करते है। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें संगीत, नृत्य और नाटक आदि शामिल है, बसंत पंचमी के महोत्सव को लेकर 16 फरवरी को संस्कार भारती द्वारा शबरी नाट्य मंचन का आयोजन रामेश्वर आम्रकुंज मैं आयोजित होगा, जिसका मंचन देश के नाटक मंचन कलाकार विजय सोनी एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, इस आयोजन में संस्कार भारती के प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित होंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!