ताज़ा ख़बरें

नाबालिक लडकी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

खास खबर

नाबालिक लडकी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
दिनांक 31.01.25 को फरियादी निवासी धनगाँव ने रिपोर्ट कर बताया कि उसकी नाबालिक लडकी उम्र 17 साल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है। जिस पर थाना धनगांव में अपराध क्र.28/25 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा प्रकरण मे आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धनगाँव निरी राजेश ओहरिया के नेतृत्व में विवेचना के दौरान अपहृता व अज्ञात आरोपी की संभावित स्थानो पर तलाश कर अपहृता को दस्तयाब किया गया एवं कथनो पर से प्रकरण मे धारा 64(2)(M) BNS ,5k/6 पास्को एक्ट का ईजाफा किया गया एवं आरोपी सत्येन्द्र पिता दिनेश राठौर उम्र 19 साल निवासी धनगाँव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के यहाँ पेश किया गया है, जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!