*खेड़ी के पास पाइपलाइन फूटने से जल आपूर्ति प्रभावित, नगर निगम की टीम मरम्मत कार्य में जुटी*
खंडवा, 03 फरवरी। खेड़ी क्षेत्र के पास आज मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन फूट जाने के कारण नगर के *कुछ क्षेत्रों में जल वितरण प्रभावित रहेगा*। नगर निगम की जल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई है और मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। निगम अधिकारियों के अनुसार, यदि कार्य सुचारू रूप से चलता रहा तो शाम तक मरम्मत कार्य पूरा होने की संभावना है, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था कल से पूर्ववत बहाल कर दी जाएगी।
*प्रभावित क्षेत्र:*
1. वैकुण्ठ नगर, गौतम नगर
2. सुंदर नगर, चीरा खदान
3. गंज बाजार
4. पद्म कुंड वार्ड
5. सलामत राय नगर, रमा कॉलोनी
6. सिंगाजी नगर, अशोक नगर
निगम की जल प्रदाय टीम दिनभर कार्यरत रहेगी ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य की जा सके।