थाना कोतवाली द्वारा 12 आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एवं जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 09 जनवरी 2024
दिनांक 08.01.25 को पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा एवं जुआ खेलने वाले 12 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।थाना कोतवाली के आरोपी गोलू पिता सुलतान खान उम्र 27 साल निवासी सुरज कुण्ड बौध्द नगर खंडवा के कब्जे से 3 सट्टा अंक पर्चीया, एक नीली स्याही का लीड पेन जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी मनीष पिता गुलाबचंद वर्मा उम्र 43 साल निवासी कंजर मोहल्ला खंडवा के कब्जे से 22 सट्टा अंक पर्चीया , 06 लीड पेन व 6140 रूपये नगदी जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी इकबाल पिता युसुफ उम्र 55 साल निवासी ग्राम ललवाडा थाना जावर के कब्जे से 5 सट्टा अंक पर्चीया , 01 लीड पेन व 5610 रूपये नगदी जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी अब्दुल हकीम पिता अब्दुल हमीद जाति मुस. उम्र 50 साल नि. उर्दू स्कुल के पास घासपुरा खंडवा के कब्जे से 26 सट्टा अंक पर्चीया, 01 लीड पेन व 6230 रूपये नगदी जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी संजू पिता गंगाराम गिन्नारे उम्र 30 साल निवासी सुरगांव नेपानी थाना मोघट रोड खंडवा के कब्जे से 5 सट्टा अंक पर्चीया , 01 लीड पेन व 3980 रूपये नगदी जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी रितिक पिता आनंद वर्मा उम्र 21 साल निवासी गंज बाजार भगतसिंह चौक खंडवा के कब्जे से 20 सट्टा अंक पर्चीया , 01 लीड पेन व 5720 रूपये नगदी जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी बलराम पिता अशोक चोलकर जाति गुरुवा उम्र 30 साल निवासी दादाजी वार्ड शिवाजी नगर खण्डवा के कब्जे से 15 सट्टा अकं लिखी पर्ची ,एक लीड पेन ,एक कार्बन का टुकड़ा,तथा नगदी 4750 रुपये जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी अंकित पिता शिवशंकर हिवरे जाति मराठा उम्र 34 साल निवासी दुबे कालोनी पदमकुंड वार्ड खंडवा के कब्जे से सट्टा अंक लिखी 05 पर्चिया, एक लीड पेन, एक कार्बन का टुकडा व नगदी 5240 रूपये जप्त कर कार्यवाही की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना कोतवाली के आरोपीगण 1. सरीफ पिता नजीर खान उम्र 62 साल निवासी परदेशीपुरा खंडवा, 2. जितेन्द्र पिता बाबूलाल उम्र 38 साल निवासी रामनगर खंडवा के कब्जे से 52 ताश पत्ते व 750 रूपये नगदी जप्त किया गया। आरोपीगण आरिफ उर्फ डाली पिता इस्माईल खान उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह चौक खंडवा, 2. कोकन पिता पाचूका खां उम्र 52 साल निवासी सुरज कुण्ड खंडवा के कब्जे से 52 ताश पत्ते व 700 रूपये नगदी जप्त किया गया। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध ताश पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।











