राजस्थान

गुरु समर्पण महोत्सव का आगाज

नवरत्न परिवार शाखा अध्यक्ष सोनू जैन ने बताया

उन्हेल नागेश्वर (झालावाड़)

गुरु समर्पण महोत्सव का आगाज

नवरत्न परिवार शाखा अध्यक्ष सोनू जैन ने बताया कि नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय प्रबंधक राजेश जी कांठेड़ , मध्यप्रदेश अध्यक्ष सुनील जी रायपुरिया द्वारा पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराजा की भोपावर तीर्थ में होने वाली नवमी वार्षिक पुण्यतिथि का आमंत्रण नागेश्वर श्री संघ , नवरत्न परिवार , नवरत्न महिला मंडल , नवरत्न बालिका मंडल सहित समाजजनों को दिया व नवरत्न परिवार शाखा अध्यक्ष सोनू जैन , महिला मंडल अध्यक्ष अंतिमा जैन , बालिका मंडल अध्यक्ष श्रुति जैन , बालक मंडल अध्यक्ष मोक्ष जैन का बहुमान किया गया कार्यक्रम के साथ ही गिरिराज पालीताणा की नवाणु यात्रा कर पधारे शाखा प्रचार मंत्री हेमंत जैन का नवरत्न परिवार द्वारा बहुमान किया गया साथ ही आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाखा के कोषाध्यक्ष दीपक कोठारी द्वारा महिला मंडल को पूजा के बेग वितरण किए गए साथ ही नवरत्न परिवार द्वारा पधारे हुवे अतिथियों का माला पहना साल ओढ़ाकर कर बहुमान किया गया इस दौरान श्री संघ , नवरत्न परिवार , नवरत्न महिला मंडल , नवरत्न बालिका बालक मंडल सहित समाजजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!