ताज़ा ख़बरें

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बस्तर संभागीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर अतुल शुक्ला को कर्मचारी संघ ने किया सम्मान

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर चंद्रा ने प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव बस्तर संभाग की सहमति से जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में व्यायाम अनुदेशक के पद पर कार्यरत अतुल शुक्ला को संघ के बस्तर संभाग जगदलपुर का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अतुल शुक्ला के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यालय कर्मचारी भवन जगदलपुर में एक सादे समारोह में संघ के जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में संजय चौहान,अनिल गुप्ता, सुभाष पांडे,राजेंद्र पांडे ,आर पी मिश्रा,आदि पदाधिकारी ने अतुल शुक्ला को पुष्प हार पहना कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। अपेक्षा की गई कि श्री शुक्ला बस्तर संभाग के सातों जिलों में संगठन की गतिविधियों को एक-एक कर्मचारी तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!