सिद्धार्थ नगर।मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा बुद्ध वन विहार जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर लगी आग ने काफी नुकसान किया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
तबतक आग ने जंगल का लगभग 12 हेक्टेयर एरिया को अपनी जद में ले लिया था। दोपहर बाद ककरहवा में स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर के पीछे जंगल मे अचानक आग लग गई। आग की उठती ऊंची ऊंची लपटों को देखकर ग्रामीण सहम गए। लोगों ने आग लगने की सूचना वनविभाग को दिया। जंगल में आग लगने की सूचना पाकर डीएफओ पुष्प कुमार के भी मौके पर पहुंच गए। वनविभाग के कर्मचारियों व स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। डीएफओ पुष्प कुमार के ने बताया कि ककरहवा जंगल में आग लगने की सूचना पाकर मौके पर गया था। अब आग पर काबू पा लिया गया है। जंगल का लगभग 12 हेक्टेयर एरिया आग से प्रभावित हुआ है। छोटे व पतले पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।











