ताज़ा ख़बरें

बडौद मैं गोवंश से भरा पिकअप जप्त मातकोटा पिपलोन मार्ग से चालक फरार पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

आगर जिले के बड़ोद में मातकोता पिपलोन मार्ग पर शुक्रवार को पुलिस ने गोवंश से भरा एक पिकअप वाहन जप्त किया है वहां में आठ गोवंश ठोस ठोस कर भरे हुए आए गए हालांकि चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस को यह कार्रवाई ग्रामीण की सूचना पर करनी पड़ी यह वहां संदिग्ध स्थिति में सड़क किनारे खड़ा मिला था इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 44 जी 2206 की तलाशी ली इस मामले में मातकोता निवासी शंकर सिंह 34 वर्ष और अन्य ग्रामीणों की सूचना पर अज्ञात चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं की तहत प्रकरण दर्ज किया गया ।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक और वाहन मालिक की तलाश जारी है।पुलिस थाना प्रभारी रूप सिंह बेस ने बताया कि गोवंश से भरी पिकअप को जप्त किया गया है। तथा पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!