ताज़ा ख़बरें

जिले मे सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 02 आरोपियों से 6500 रुपये जप्त कर की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 02 आरोपियों से 6500 रुपये जप्त कर
की गई कार्यवाही
जिले मे आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कुल 28 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 20 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में जिले मे दिनांक 19.03.2026 को सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना नर्मदानगर के आरोपी दिनेश पिता कल्ला जाति बंजारा उम्र 45 वर्ष निवासी दौलतपुरा के कब्जे से 4000/-रु नगदी एवं लीड पेन, सट्टा अंक लिखी डायरी जप्त की गई एवं आरोपी टीकाराम खर्जे पिता चम्पालाल खर्जे उम्र 50 वर्ष निवासी फोकटपुरा पुनासा के कब्जे से 2500/-रु नगदी एवं लीड पेन, सट्टा अंक लिखी डायरी जप्त की गई। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नर्मदानगर मे धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 19.03.2026 को 28 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 13 प्रकरणों मे 21 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 02 प्रकरणों में 02 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरणों में 05 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 21 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!