ताज़ा ख़बरें

आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर मे निकाला गया पैदल फ्लैग मार्च

खास खबर

आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर मे निकाला गया पैदल फ्लैग मार्च

खंडवा, 20 मार्च 2026
जिला मुख्यालय खंडवा मे आगामी त्योहारों ईद-उल-फितर एवं गणगौर पर्व को देखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2026 को संयुक्त रूप से प्रमुख संवेदनशील मार्गों से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर कलेक्टर खंडवा श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, सीईओ जिला पंचायत खंडवा श्री नागार्जुन बी. गौड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार, एडीएम श्री के.आर. बड़ोले, एडीएम श्री अरविंद कुमार चौहान, कमिश्नर नगर पालिक निगम श्रीमती प्रियंका राजावत, एसडीएम श्री बजरंग बहादुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, एसडीओपी मूँदी श्री मनोहर सिंह गवली, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, तहसीलदार श्री महेश सोलंकी, थाना व चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल सम्मिलित हुए।
कंट्रोल रूम से पैदल फ्लैग मार्च करते हुए शहर के प्रमुख मार्ग कंट्रोल रूम, कहारवाडी, जलेबी चौक शिवाजी चौक, इमलीपुरा, बड़ाबम, रेल्वे तिराहा, बसस्टैन्ड, होते हुए वापस कंट्रोल रूम मे समापन हुआ।
त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की राउंड द क्लाक ड्यूटी लगाई गई है| शहर के प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था लगाई गई है| साथ ही नाकाबंदी, पेट्रोलिंग हेतु मोबाईल पार्टी, फिक्स पिकेट्स, प्रमुख संवेदनशील चौराहों जैसे–कहारवाडी चौक, भगत चौक, जलेबी चौक, शिवाजी चौक एवं बड़ाबम चौक पर कॉम्पेक्ट प्लाटून की व्यवस्था की गई है|
त्योहार के दौरान सीसीटीवही, व्योम वाहन, ड्रोन कैमरा तथा वीडिओ कैमरा के माध्यम से शहर की गतिविधियों मे नजर रखी जायेगी|
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा त्योहार को शांतिपूर्वक एवं परंपरागत ढंग से संमपन्न कराने की अपील की गई है| ईद-उल-फितर एवं गणगौर त्योहार के अवसर पर जिले मे कुल 08 राजपत्रित अधिकारी, 20 निरीक्षक, 24 उप निरीक्षक, 47 सहायक उप निरीक्षक सहित 500 का पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात किया गया है|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!