ताज़ा ख़बरें

रोशनी में 19.78 करोड़ रू. लागत का “सामुदायिक कला भवन सह प्रशिक्षण केन्द्र” बनेगा

खास खबर

रोशनी में 19.78 करोड़ रू. लागत का “सामुदायिक कला भवन सह प्रशिक्षण केन्द्र” बनेगा

खण्डवा//खंडवा जिले के खालवा विकासखंड के ग्राम रोशनी में 19.78 करोड़ रूपये लागत से “सामुदायिक कला भवन सह प्रशिक्षण केन्द्र” का निर्माण कराया जाएगा। प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने इस संबंध में गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस भवन में 50 सीटर सर्व सुविधायुक्त महिला छात्रावास निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 50 सीटर सर्व सुविधायुक्त पुरुष छात्रावास का निर्माण भी कराया जाएगा। इस भवन में आदिवासी वर्ग के युवाओं को सांस्कृतिक संरक्षण एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि आदिवासी वर्ग के ग्रामीणों को उनकी जनजाति से संबंधित लोक गायन, वादन, आदिवासी लोक नृत्य, आदिवासियों की परंपरागत चित्रकला और अन्य लोक कलाओं के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस भवन में विभिन्न विधाओं के 50 कलाकार प्रशिक्षकों के रूकने हेतु ट्रांजिट छात्रावास का निर्माण भी कराया जाएगा।
मंत्री डॉ. विजय शाह ने इस अवसर पर उपस्थिति मीडिया प्रतिनिधियों को 20 से 22 मार्च तक नया हरसूद में आयोजित होने वाले 3 दिवसीय “आदि रंग महोत्सव” के आयोजन के संबंध में विस्तार से बताया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!