पेट्रोलियम पदार्थों की व्यवस्थित आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
—
खण्डवा//जिलें में पेट्रोलियम पदार्थो डीजल, पेट्रोल, एलपीजी, पीएनजी, सीएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं कमर्शियल गैस सिलेण्डर के प्राथमिकता अनुसार संस्थाओं को वितरण करने तथा प्रतिदिन उपभोक्ताओं की शिकायतों को दर्ज कर उनका त्वरित रूप से निराकरण करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है । कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0733-2223497 है।











