
छनेरा में “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत खंड स्तरीय शिविर संपन्न
—
खण्डवा//
“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन विकासखंड स्तरीय शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को छनेरा में शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता सावनेर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री चरण सिंह नायक, विधायक प्रतिनिधि श्री नर्मदा प्रसाद तंवर, एसडीएम श्री आर सी खतेडिया और ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 10,067 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 9941 हितग्राही पात्र पाए गए और 126 अपात्र पाये गये। शिविर के दौरान महिला बाल विकास विभाग से 18, राजस्व विभाग से 9, सहकारिता से 3, नगर पंचायत के 42, स्वास्थ विभाग के 10, सामाजिक न्याय के 53, तथा सामान्य प्रशासन विभाग के 5 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।









