“आदिरंग” महोत्सव के दूसरे दिन 21 मार्च को गणगौर नृत्य, ढीमसा नृत्य, लहंगी नृत्य और भीली गायन होगा
—
खण्डवा//जनजातीय नृत्य, संगीत एवं शिल्प कलाओं पर केंद्रित 3 दिवसीय “आदिरंग” महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार 21 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य विभाग श्री दुर्गादास उइके रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विधायक खण्डवा श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, विधायक पंधाना श्रीमती छाया मोरे और विधायक मांधाता श्री नारायण पटेल उपस्थिति रहेंगे।
ये कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
“आदिरंग” महोत्सव के दूसरे दिन 21 मार्च शनिवार को भीली गायन आनन्दी लाल मावेल-धार, नर्मदा प्रवाहः नृत्य-नाटिका- स्वागतिका स्वाई, भोपाल, सौंगी मुखौटा, भवाड़ा नृत्य विष्णु आनंद गवली एवं साथी-महाराष्ट्र, बरेदी नृत्य मयंक यादव एवं साथी-सागर, लहंगी नृत्य सहरिया जनजातीय- रामलखन आदिवासी एवं साथी-श्योपुर, गणगौर नृत्य संजय महाजन एवं साथी-बड़वाह, ढीमसा नृत्य आलोक रंजन साहू एवं साथी-उड़ीसा अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।











