ताज़ा ख़बरें

*हिंदू नववर्ष गुडी पडवा के शुभ पावन अवसर पर श्री संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ*

खास खबर

*हिंदू नववर्ष गुडी पडवा के शुभ पावन अवसर पर श्री संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ*

खण्डवा//श्री शीतला माता मंदिर संगठन द्वारा, शीतला माता मंदिर जसवाडी रोड पर सनातनी हिंदू नववर्ष गुढीपडवा पर श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा का आज से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ यह कलश यात्रा गायत्री शक्ति पीठ से निकलकर श्री शीतला माता मंदिर पहुंची कलश यात्रा का स्वागत फुलो से पुष्प वर्षा कर जगह जगह किया गया,
श्रीमद् देवी भागवत कथा के पहले दिन देवी माँ भगवती का सुंदर वर्णन परम पूज्य गुरुजी पंडित श्री राकेश तिवारी जी द्वारा किया गया, पंडित जी ने कहा कल कथा महापुराण में 20 मार्च को देवी भागवत महात्म, और 21 को मधुकेटभ वध, 22 को महाभारत प्रसंग , 23 को श्री कृष्णा जन्म उत्सव, 24 को महिषासूर वध, 25 को माँ हिंगलाज कथा, 26 को श्री शिव पार्वती विवाह, 27 श्री महालक्ष्मी देवी कथा होगी यह जानकारी देते हुये श्री शीतला माता मंदिर समिती सदस्य, गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने बताया कि 27 मार्च को पूर्णाहुती के साथ कथा का समापन एवं महाप्रसादी होगी, प्रतिदिन श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे

तक रहेगा।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!