ताज़ा ख़बरें

बड़े धार्मिक उत्साह के साथ भगवान आदिनाथ की जयंती से महावीर जयंती तक प्रतिदिन भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति।

खास खबर

बड़े धार्मिक उत्साह के साथ भगवान आदिनाथ की जयंती से महावीर जयंती तक प्रतिदिन भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति।

आशादीप बहु मंडल द्वारा भजनों के साथ शानदार नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई।

खंडवा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती से जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी की जयंती तक जिला मुख्यालय खंडवा में सभी जैन मंदिरों के साथ अन्य स्थानों पर अलग-अलग सामाजिक मंडलों द्वारा भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विनती का बुलावा एवं भगवान महावीर का पालना झूलाना कार्यक्रम प्रतिदिन चल रहें है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का जन्म जयंती महोत्सव बड़े धार्मिक उत्साह के साथ 30 मार्च को मनाया जाएगा, उसके पूर्व प्रतिदिन धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, इसी कड़ी में महावीर जन्मोत्सव के उपलक्ष में आशादीप बहू मंडल के द्वारा धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नृत्य नाटिका एवं भजनों की शानदार प्रस्तुति बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दी गई। सुनील जैन ने बताया कि महावीर जयंती एवं 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित जैन धर्म के सबसे बड़े धार्मिक अनुष्ठान पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर समाज में काफी उत्साह हें। महावीर जयंती उत्सव एवं पंचकल्याणक को सफल बनाने के लिए सकल समाज तन मन धन के साथ सहयोग प्रदान कर रहा है। आशादीप बहू मंडल द्वारा मंदिर में शानदार भजनों की प्रस्तुति के साथ गुड़ी पड़वा के उपलक्ष में महाराष्ट्रीयन लुक में नृत्य नाटीका प्रस्तुत की गई एवं भगवान का पालना झुलाया गया। नृत्य नाटिका में
वेदिका रावका, आयुषी बड़जात्या, समृद्धि लुहाड़िया, आस्था पाटनी एवं बहुमंडल की सदस्यों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!