बदायँ जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वावधान में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कछला गंगा घाट पर एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेंटिंग क्विज, निबंध गंगा स्वच्छता रैली श्रमदान एवं जागरूकता गोष्ठी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की गईं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीसीबी चेयरमैन उमेश सिंह राठौर रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने संबोधन में गंगा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया कार्यक्रम में गंगा समग्र, होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन ,की समस्त टीम , एचपी इंटरनेशनल हायर एजुकेशन बदायूं एवं डॉ. बी.आर. आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ौआ बदायूं के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनसमुदाय ने सक्रिय सहभागिता की इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों को डीपीओ, नमामि गंगे द्वारा नमामि गंगे की टी-शर्ट प्रदान की गई गंगा स्वच्छता की शपथ गंगा समग्र की प्रांतीय संयोजक श्रीमती सीमा चौहान द्वारा दिलाई गई गंगा स्वच्छता रैली का शुभारंभ नगर पंचायत से किया गया जिसे गंगा समग्र के जिला संयोजक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह रैली नगर पंचायत से प्रारंभ होकर कछला गंगा घाट तक पहुंची जिसमें लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया इसी क्रम में कछला गंगा घाट पर श्रद्धा एवं आस्था के साथ भव्य गंगा आरती का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित जनसमुदाय ने सहभागिता करते हुए मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दोहराया समस्त कार्यक्रम होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह के निर्देशन में सफलता पूर्वक संपन्न हुए इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया कार्यक्रम में डॉ. बी.आर. आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ओम सिंघानिया पुष्कर चंदन सिंह धीरेंद्र कुमार सिंह मनोज कुमार राठौर सहित समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा स्वच्छता के प्रति जन-जन में जागरूकता उत्पन्न करना एवं समाज को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना रहा जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक योगदान दिया
17 जून से लापता सफाईकर्मी का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका; पांच बच्चे हुए अनाथ
1 week ago
तेज रफ्तार बस ने ई रिक्शा को मारी टक्कर .एक की मौत
1 week ago
जनपद बदायूं में चलाए जा रहे जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम द्वारा बस स्टेंड बदायूं पर बाल श्रम विरुद्ध अभियान चलाया गया
1 week ago
श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति 20 वीं बार अमरनाथ यात्रा में भंडारा लगाने जम्मू कश्मीर को रवाना
2 weeks ago
त्रिलोक न्यूज
2 weeks ago
बदायूँ दातागंज की मृतका शहाना बेगम के कान से सोने का कुंडल निकालने का आरोप, CCTV वीडियो चर्चा में
2 weeks ago
बदायूं में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को रौंदा, 6 लोगों की मौत,3 घायल
2 weeks ago
बिनावर क्षेत्र में चार दिन से चल रहे अवैध मिट्टी खनन का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, खनन विभाग अधिकारी नहीं उठाते फोन
2 weeks ago
जगत क्रिकेट टूर्नामेंट में जगत 𝗕 टीम ने की जीत हासिल
2 weeks ago
नीतू अगरिया सुनीता अगरिया राजेश अगरिया के जन्म तिथि से संबंधित दस्तावेज थाना प्रभारी चुरहट से मांगी गई जानकारी गलत है