ताज़ा ख़बरें

*मंदिर निर्माण के साथ भैरवजी ओर माताजी की स्थापना*

हवन पूर्णाहुति के साथ माताजी और भैरव जी विराजित

*मंदिर निर्माण के साथ भैरवजी ओर माताजी की स्थापना*

हवन पूर्णाहुति के साथ माताजी और भैरव जी विराजित

खण्डवा// खंडवा के नजदीक ग्राम कोटाघाट में मंदिर निर्माण के साथ माताजी और भैरव जी की स्थापना की गई। गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय उत्सव के साथ विधि विधान से भैरव जी और माता जी की स्थापना की गई।इस दौरान दुर्गा माता का नगर भ्रमण कराया गया उसके पश्चात हवन और पूर्णाहुति के बाद माताजी और भैरव जी की स्थापना की गई उसके पश्चात भंडारा का आयोजन हुआ। इस दौरान खंडवा श्वेताम्बर जैन समाज के लोग ओर ग्रामवासी उपस्थित रहे। समाजसेवी चंद्र कुमार सांड ने बताया कि ग्राम कोटाघाट में दो साल से मंदिर निर्माण कार्य चल रहा था इसकी पूर्णता के साथ माताजी और भैरव जी की स्थापना विधि विधान के साथ की गई। शुक्रवार को खंडवा विधायक कंचन तनवे भी कार्यक्रम मैं उपस्थित होकर देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!