Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा ख़बरें

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट परिवर्तन हो जाना विफलता का परिणाम है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट परिवर्तन हो जाना पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम की विफलता का परिणाम है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

गढ़वा से

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट परिवर्तन हो जाना पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम की विफलता का परिणाम है।

साथ ही पिछले 10 वर्षों में सांसद अपने क्षेत्र के लिए कोई भी उल्लेखनीय कार्य कर पाने में सफल नहीं हो सके हैं। इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने सोमवार को होटल पद्मावती में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही।

श्री दुबे ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का रूट पहले रांची से लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज होते हुए बनारस तक निर्धारित था। परंतु बाद में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के दबाव एवं पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की निष्क्रियता की वजह से इस ट्रेन का रूट गिरिडीह, गया होते हुए बनारस तक कर दिया गया।

 

 

 

जिससे पलामू क्षेत्र की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। यह सांसद बीडी राम का विफलता का परिचायक है। पलामू सांसद न तो अपने क्षेत्र से वंदे भारत ट्रेन चला सके, न ही भवनाथपुर का तुलसी दामर माइंस, जपला सीमेंट फ़ैक्ट्री चालू करवा सके। यहां तक कि बड़े ही लाव-लस्कर एवं ताम-झाम के साथ प्रधानमंत्री ने मंडल डैम का शिलान्यास किया था।

परंतु सांसद के 10 वर्षों का कार्यकाल बीत जाने के बावजूद मंडल डैम में काम के नाम पर घास की भी सफाई नहीं हो सकी है। सांसद श्री राम ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में पलामू लोकसभा क्षेत्र की जनता की उम्मीदों से सिर्फ खिलवाड़ किया है। अपने कार्यकाल में ये सांसद पलामू क्षेत्र में कहीं भी कोई उद्योग-धंधा स्थापित नहीं कर सके हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!