संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
बंशीधर नगर से
पांच सूत्री मांगों पर मुहर लग गई उत्साह को साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया



श्री बंशीधर नगर। प्रखंड के सभी पंचायत सहायक सोमवार को प्रखंड कार्यालय में योगदान दिए। वह अपनी मांगों को लेकर 253 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। 12 मार्च को कैबिनेट की बैठक में पंचायत स्वयं सेवकों की पांच सूत्री मांगों पर मुहर लग गई। उसमें पंचायत सेवकों का नाम बदलकर पंचायत सहायक कर दिया गया।
साथ ही मानदेय के रूप में 2500 रुपए मिलेगा। पंचायत स्वयं सेवकों की हड़ताल 8 जुलाई 2023 से चल रही थी। कैबिनेट की बैठक में पंचायत स्वयं सेवकों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने के बाद सभी पंचायत सहायक अपने-अपने कार्यों पर पुनः वापस लौट आए।
उसे लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर खुशी प्रकट करते हुए योगदान करने का निर्णय लिया गया। वहीं सभी पंचायत सहायकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी आदित्य गुप्ता, प्रखंड कोऑर्डिनेटर शनेहा शिंह को गुलदस्ता देकर व मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया। हड़ताल के बाद पुनः योगदान देने आए पंचायत सहायकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी को सम्मानित किया।
सम्मान समारोह से पूर्व सभी पंचायत सहायकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर योगदान स्वीकार कर अनुमति प्रदान पत्र सौंपा। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी कद्वारा उपस्थित सभी 26 पंचायत सहायकों को निर्देश देते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि 30-30 हजार रुपया आवंटित किया गया है।
उसका उपयोग सभी लाभुक आवास निर्माण कार्य में ही करें अन्य कार्यों में नहीं यह सुनिश्चित करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सभी पंचायत सहायक सोमवार से ही अपने-अपने कार्यों में लग जाएं।
मौके पंचायत सहायक अध्यक्ष हृदय प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष आलमगीर अंसारी, सचिन आशीष कुमार , सीमा कुमारी, विपिन कुमार, रविंदर कुमार रवि,जमील अंसारी, राजेश्वर सिंह ,राकेश कुमार गुप्ता, हरिनाथ प्रसाद यादव, संतोष कुमार ,पटेल अजय राम ,जितेंद्र कुमार,
अनुज कुमार ठाकुर ,पुष्कर कुमार गुप्ता ,सगिता जसवाल ,रेखा कुमारी ,ओमप्रकाश परसावन , अमित कुमार सिंह, उर्मिला कुमारी, उदय कुमार बैठा, देव बंश उरांव सभी सम सेवक लोग उपस्थित थे











