
खण्डवा//
Podar Prep, Khandwa में “Bye Bye Kindergarten, Hello Primary” कार्यक्रम उत्साह और खुशी के माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किंडरगार्टन से प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश करने वाले बच्चों का उत्साह बढ़ाना और उनके नए शैक्षणिक सफर का स्वागत करना था।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल Sameera Bakht और हेडमिस्ट्रेस Promila Verma ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और कार्यक्रम खुशी के माहौल में संपन्न हुआ। 🌸










