Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

आरंग विधानसभा मे भाजपा ने किया लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन 

आरंग विधानसभा मे भाजपा ने किया लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन

 

ईश्वर नौरंगे/आरंग :- भाजपा द्वारा रायपुर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आरंग विधानसभा मुख्यालय में नेताजी चौक स्थित भाजपा आरंग विधानसभा कार्यालय में किया गया ।रायपुर लोकसभा के प्रभारी संदीप शर्मा, सासंद सुनील सोनी, संयोजक अशोक बजाज, सहसंयोजक विधायक द्वय गुरु खुशवंत साहेब , पुरंदर मिश्रा, जिला प्रभारी अशोक पांडे, जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, विधानसभा प्रभारी अनिल पांडे, पूर्व विधायक संजय ढीढी, किरण बघेल सहित भाजपा आरंग विधानसभा के प्रदेश जिला मंडल शक्ति केंद्र बुथ के पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे फिता काटकर दीप प्रज्ज्वलित करके माँ भारती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके,महापुरुषो को नमन करके कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सासंद सुनील सोनी,विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । सभी ने एक स्वर मे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा और राजग 400+ के आकड़े को छुऐगी। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी ने कहा कि देश की प्रदेश की और आरंग की जनता सबका यही मत है फिर एक बार मोदी सरकार।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!