ताज़ा ख़बरें

*अवैध शराब के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, 03 दिवस में 83 आरोपियों को गिरफ्तार कर जप्त की 638.54 लीटर कीमती 1,25,290 रूपये की अवैध शराब*

खास खबर

*अवैध शराब के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, 03 दिवस में 83 आरोपियों को गिरफ्तार कर जप्त की 638.54 लीटर कीमती 1,25,290 रूपये की अवैध शराब*

खण्डवा पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों एवं अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के तारतम्य में जिला खण्डवा के समस्त थानों द्वारा दिनांक 28.08.26 से दिनांक 30.08.26 तक 03 दिवस की अवधि में कुल 83 प्रकरणों में 83 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 638.54 लीटर अवैध शराब कीमती 1,25,290 रूपये की जप्त की गयी है। इसी प्रकार होटल/ढाबा की भी लगातार चेकिंग की जाकर संबंधितों को भी अवैध शराब विक्रय से दूर रहकर अपना व्यवसाय किये जाने हेतु लगातार समझाइश दी जा रही है। साथ ही शराब दुकानों के आसपास संचालित अहातों पर भी कार्यवाही की जाकर अहाते बंद कराये गए हैं। खण्डवा पुलिस की अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!