राजस्थान

पटवार संघ ने मांगों को लेकर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन l

पटवार संघ का प्रदर्शन: एसडीएम को ज्ञापन, परिपत्र की होली दहन

गंगधार/झालावाड़ आबिद मंसूरी (चीनू )पटवार संघ का प्रदर्शन: एसडीएम को ज्ञापन, परिपत्र की होली दहन

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड पर राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा झालावाड़ के जिलाध्यक्ष राहुल मोरी के नेतृत्व में मंगलवार को पटवारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं के समाधान को लेकर उपखण्ड अधिकारी महोदय, गंगधार के माध्यम से राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में राजस्थान पटवार संघ द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांगों एवं DCS गिरदावरी ऐप में आवश्यक संशोधन, पटवारियों के लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान, गिरदावरी लॉक होते ही मानदेय भुगतान, सर्वेयर एवं पटवारी वर्ग की सुरक्षा तथा प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने सहित राजस्व विभाग द्वारा जारी दमनकारी परिपत्र को प्रत्याहृत करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

इसके साथ ही पटवारी पद को तकनीकी पद अधिसूचित करते हुए ग्रेड पे 3600 एवं पे लेवल-10 देने, पटवारी संवर्ग में पदोन्नति के अवसर बढ़ाने, नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति का कोटा निर्धारित करने, पटवारियों को विभिन्न भत्तों में वृद्धि करने, पटवारी संवर्ग के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती एवं पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने तथा स्थानांतरण संबंधी नियमों में आवश्यक संशोधन कर स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई।

ज्ञापन सौंपने के पश्चात पटवारियों ने राजस्थान पटवार संघ द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत विरोध स्वरूप संबंधित परिपत्र की होली दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। पटवार संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन अपनी जायज मांगों एवं पटवारी संवर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्षरत है।

जिलाध्यक्ष राहुल मोरी ने कहा कि “पटवारी संवर्ग लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शासन एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहा है। संगठन ने हर स्तर पर संवाद एवं ज्ञापन के माध्यम से समाधान का प्रयास किया है, लेकिन मांगों पर अपेक्षित सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। जब तक पटवारी संवर्ग की न्यायोचित मांगों पर प्रभावी निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।”

इस दौरान पटवारी अशोक सिंह शेखावत, शोभाराम रैबारी, अशोक कुमार यादव, सुनील कुमार डूडी, विनोद जांगिड़, सचिन फौजदार, किरण पोरवाल सहित उपखण्ड क्षेत्र में कार्यरत बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे।

राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा झालावाड़ ने शासन एवं राजस्व विभाग से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक एवं निर्णायक कार्रवाई करते हुए पटवारी संवर्ग को राहत प्रदान करने की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!