ताज़ा ख़बरें

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगी संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा के आदेशानुसार खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. मिंज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक प्रत्येक ग्राम में मंगलवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण, आयरन एवं विटामिन-ए सिरप का वितरण तथा कुपोषण की जांच की जाएगी। वहीं गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक टीकाकरण भी किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित केंद्रों तक अवश्य लेकर आएं, ताकि उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में डॉ. के.के. तांडी, आरएमए नितेश गुप्ता, बीईटीओ शांति कसीशिया, एसटीएस ओमप्रकाश जायसवाल, एमटीएस उत्तम कंवर, आरएचओ नंदिनी सोनी, विनिता भारद्वाज, संगीता यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!