राजस्थान

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के अंतर्गत विधिक कार्यशाला आयोजित l

गंगधार/

झालावाड़ आबिद मंसूरी (चीनू)

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र के कोल्वी में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्रा को शोषण के खिलाफ आवाज उठाओ  स्वयं अपने रक्षक बने  गुड टच,बेड टच फर्क समझो,सुरक्षित रहो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बृजपाल दान चारण अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति चौमहला(वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) द्वारा आज दिनांक 18.08.2026 को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कोलवी में एक विशेष विधिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय ” *”शोषण के खिलाफ आवाज उठाओ: स्वयं अपने रक्षक बने! गुड टच, बेड टच: फर्क समझो, सुरक्षित रहो!”* था

कार्यशाला में न्यायिक अधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य और सपने बेहद कीमती होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।

बच्चों को साइबर क्राइम, शारीरिक दुर्व्यवहार, यौन दुर्व्यवहार, मानसिक/भावनात्मक दुर्व्यवहार,नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी से जुड़े कड़े कानूनी प्रावधानों (एन-डी-पी-एस- एक्ट), पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं विद्यार्थियों के कानूनी अधिकारों,कर्तव्यों एवं मौजूदा सामाजिक मुद्दों आदि के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रधानाचार्य धीरज कुमार चौधरी ने न्यायाधीश का माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया एवं कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं मार्गदर्शक सत्र विद्यार्थियों को सही राह दिखाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। कार्यक्रम के अंत में न्यायाधीश द्वारा विद्यालय परिवार के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

उक्त कार्यशाला में प्रधानाचार्य धीरज कुमार चौधरी, शिक्षकगण गिरीश मेहर, अनुराधा मीणा,प्रज्ञा तिवारी ,रजनी कुमारी, जितेंद्र कुमार ,मोनिका कुमारी एवं मोहम्मद शाहरुख सहित कोर्ट स्टाफ से चेतन मोरी, जितेंद्र सिंह एवं प्रभुदयाल बैरवा आदि उपस्थित रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!