
*भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर सागर आरतानी का समाज ने किया अभिनंदन*
खंडवा।भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर सिंधी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने युवा धूमकेतु सागर आरतानी का समाज की ओर से अभिनंदन किया।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान पहुंचा और समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए सामूहिक रूप से स्वागत सम्मान अभिनंदन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी और कार्यकारी अध्यक्ष मोहन दीवान ने उन्हें समाज की ओर से बधाई आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।उपस्थित समाज के वरिष्ठजन ने नए दायित्व को एक बड़ी उपलब्धि बताया और उनके कार्यकाल की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।अनिल आरतानी ने इस अवसर पर कहा कि पद के साथ न्याय करना सभी की जिम्मेदारी रहती है और मातृ संस्था को मजबूत करना सागर के लिए एक प्रमुख दायित्व रहेगा।सभी के स्वागत सत्कार अभिनंदन के प्रति उत्तर में सागर आरतानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सजगता एक बहुत बड़ी ताकत है और सभी के सहयोग से और बड़ों के आशीर्वाद और छोटों के सहयोग से और उचित मार्गदर्शन से ही समाज आगे बढ़ रहा है।मैं अपनी ओर से आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं साथ ही साथ भविष्य में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा रखता हूं।श्री पूज्य सिंधी पंचायत के इस प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी,कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन दीवान,विशेष सलाहकार नरेंद्र लधानी,अनिल आरतानी,उपाध्यक्ष राजेश परचानी,अशोक नावानी,किशोर लालवानी,मनोहरलाल संतवाणी,संजय सभनानी,राम वासवानी,चंद्र कुमार वाधवा, जयपाल लालवानी,द्वारका मोहनानी, महेश चंदवानी,शत्रुघ्न वासवानी,राजू वाधवा, राजू तीर्थानी,शेखर चंदवानी और प्रवक्ता कमल नागपाल उपस्थित रहे।











