ताज़ा ख़बरें

*स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम महानायक शहीद मंगल पांडे को दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

खास खबर

*स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम महानायक शहीद मंगल पांडे को दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

खंडवा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम महानायक शहीद मंगल पांडे की जयंती के अवसर पर सदभावना मंच सदस्यों की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि मंगल पांडे ने ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में रहते हुए 1857 के विद्रोह का बिगुल फूंका था। ब्रिटिश सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन पर मुकदमा चलाकर फाँसी की सजा दी। उनके अदम्य साहस और बलिदान ने ही भारतीयों के दिलों में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ एक महीने बाद ही बलिदान की चिंगारी मेरठ की छावनी में एक विशाल विद्रोह के रूप में भड़क उठी। जिसे 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा जाता है। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, सुरेंद्र गीते, ओम पिल्लै, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, विजया दिवेदी, अशोक जैन, अजय मंडलोई, डॉ. एमएम कुरैशी, योगेश गुजराती, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, धीरज नेगी, संतोष सोनी, राजेश पौरपंथ, नीतिराज सिह चौहान, राधेश्याम शाक्य, कमल नागपाल, सुभाष मीणा, त्रिलोक चौधरी, कैलाश पटेल आदि सदस्यों व्दारा मंगल पांडे के अमूल्य बलिदान को याद कर नमन किया गया। इस अवसर पर अनेक सदस्यों द्वारा कराओके पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!