
*थाना मोघटरोड़ पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता*
*तीन पिस्टल सहित चार आरोपी को किया गिरफ्तार*
जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बंधित अपराध मे फरार एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे थाना प्रभारी मोघट रोड टीम द्वारा अपराध क्रमांक 167/26 धारा 309(4) Bns में पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी सैयद उर्फ़ अमन पिता नासिर उम्र 19 वर्ष निवासी बापूनगर खंडवा से अवैध गतिविधि के सम्बन्ध मे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अलग-अलग आरोपी:-
(01) अरबाज मंसूरी पिता शहजाद मंसूरी निवासी चैनपुर सरकार हरसूद हाल आजाद नगर इंदौर।
(02) सुफियान पिता अतीक खान 19 वर्ष पटेल मोहल्ला इमली पुरा,
(03) अयान पिता अनवर खान उम्र 19 वर्ष निवासी चंपानगर रामेश्वर को पिस्टल देना बताया था,
के साथ उक्त पिस्टल से पूर्व में आरोपी द्वारा अलग-अलग वाहनों में फायर कर रील बनाए गए थे,
उक्त तीनो पिस्टल को आरोपी अमन पिता नासिर, सुफियान पिता अतीक खान एवं अरबाज मंसूरी पिता शहजाद मंसूरी निवासी चैनपुर सरकार आजाद नगर इंदौर से जप्त किया गया तथा तीनो पिस्टल को बैचने में सहयोग करने वाले आरोपी:-
(04) अयान पिता अनवर खान उम्र 19 वर्ष निवासी चंपानगर रामेश्वर को
गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।












