ताज़ा ख़बरें

*सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत एंटी लार्वा छिड़काव एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित*

खास खबर

*सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत एंटी लार्वा छिड़काव एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित*

खंडवा। नगर निगम खंडवा द्वारा संचालित “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत आज जोन क्रमांक-6 के विभिन्न वार्डों में मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर एंटी लार्वा छिड़काव किया गया। साथ ही जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति थी, वहां मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के उद्देश्य से ऑयल बॉल (Oil Ball) डाले गए, जिससे लार्वा का नाश कर डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता टीमों द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर नागरिकों से अपने घरों एवं आसपास पानी जमा न होने देने तथा नियमित साफ-सफाई बनाए रखने की अपील भी की गई।

इसी क्रम में आनंद नगर स्थित सी.एम. राइज स्कूल में मौसमी बीमारियों की रोकथाम विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों के कारण, लक्षण तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि घर एवं विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखना, पानी को जमा नहीं होने देना, पूरी बांह के कपड़े पहनना तथा मच्छरदानी का उपयोग करना इन बीमारियों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय हैं।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों, छतों, कूलर, गमलों एवं अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें तथा किसी भी स्थान पर जलभराव की सूचना तत्काल नगर निगम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर मौसमी बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!