ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

नवागत विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विभागों, प्रयोगशालाओं एवं क्रीड़ा परिसर का कराया गया भ्रमण

रिपोर्टर= भव्य जैन

झाबुआ। दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह के अंतर्गत नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, जिम तथा क्रीड़ा परिसर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

भ्रमण के दौरान सभी विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विभाग का परिचय देते हुए उपलब्ध पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं एवं भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन कर वहां उपलब्ध आधुनिक उपकरणों और संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

महाविद्यालय के जिम में विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाई। क्रीड़ा अधिकारी श्री कोमल बारिया ने उन्हें विभिन्न व्यायाम उपकरणों के उपयोग एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, खो-खो, कबड्डी तथा क्रिकेट मैदान का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा खेलों के क्षेत्र में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार परसेंडिया ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध सभी शैक्षणिक एवं खेल सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय की संपत्ति के संरक्षण, सदुपयोग एवं अनुशासन बनाए रखने को प्रत्येक विद्यार्थी का नैतिक दायित्व बताया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रगति मिमरोट, प्रो. मुकेश बघेल, डॉ. पूजा बघेल, प्रो. करिश्मा अवासे, प्रो. भारती जमरा, डॉ. शर्मा बघेल, प्रो. कीर्ति परमार, प्रो. हंसा बघेल, प्रो. उर्मिला चौहान, प्रो. मिताली नीमा, प्रो. महिमा कुमावत, प्रो. वैष्णवी पुरोहित, प्रो. रानू निनामा, डॉ. राणा मेड़ा, डॉ. राजेश पाल, डॉ. अंतिम डावर, प्रो. सुरेश चंद्र भाभर, प्रो. दीपक चौहान, प्रो. पुष्पेंद्र निंगवाल, प्रो. म.प्र. सिंह, डॉ. बी.एस. मुवेल, डॉ. बी.एस. ठाकुर सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!