ताज़ा ख़बरें

*चेंबर ऑफ कॉमर्स ने खंडवा एस पी को पत्र सौंपा*

खास खबर

*चेंबर ऑफ कॉमर्स ने खंडवा एस पी को पत्र सौंपा*

खंडवा।महाराष्ट्र राज्य के जिला धुले की पुलिस द्वारा खण्डवा में की गई कार्यवाही के संबंध में पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने श्री पूज्य सिंधी पंचायत के साथ मिलकर शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन को ज्ञापन सौंपा।
चेंबर के संरक्षक गुरमीत सिंह उबेजा ने बताया कि ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि खण्डवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स, जिले के व्यापारियों के प्रतिनिधि संगठन के रूप में, हाल ही में घटित एक महत्वपूर्ण घटना के संबंध में आपका ध्यान आकृष्ट करना अपना दायित्व समझता है।
दिनांक 27/6/2026 को महाराष्ट्र राज्य के जिला धुले के पुलिस अधिकारियों द्वारा खण्डवा स्थित एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर आकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएँ 123, 223 एवं 274 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धाराएँ 30 (2) (a), 26(2)(1), 26(2)(iv), 27(3)(d) एवं 27(3) (e) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए संबंधित व्यापारी को अपने साथ ले जाया गया।उक्त घटना के संबंध में स्थानीय व्यापारियों के मध्य यह जानकारी प्राप्त हुई कि कार्यवाही के दौरान स्थानीय पुलिस को विश्वास में नहीं लिया गया।यदि ऐसा हुआ है, तो स्वाभाविक रूप से इस घटना ने जिले के व्यापारी वर्ग के समक्ष अनेक व्यावहारिक एवं प्रप्शासनिक प्रश्न उपस्थित किए हैं।
यह उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में पान मसाला का व्यापार राज्य में लागू विधिक एवं प्रशासनिक प्रावधानों के अनुरूप वर्षों से संचालित होता आ रहा है।जिले के अनेक व्यापारी आवश्यक पंजीयन, अनुज्ञप्तियों तथा अन्य लागू नियमों का पालन करते हुए अपना व्यवसाय कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसी अन्य राज्य की पुलिस द्वारा यहाँ आकर की गई इस प्रकार की कार्यवाही से व्यापारियों के मध्य स्वाभाविक रूप से जिज्ञासा एवं चिंता उत्पन्न हुई है कि मध्यप्रदेश में विधिसम्मत रूप से संचालित व्यापार के संबंध में ऐसी कार्यवाही किन परिस्थितियों एवं प्रक्रिया के अंतर्गत की गई।
खण्डवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स यह स्पष्ट करना चाहता है कि हमारा उद्देश्य किसी भी वैधानिक जाँच अथवा विधि के अनुरूप की जाने वाली कार्यवाही का विरोध करना नहीं है।हमारा संगठन सदैव कानून के शासन, प्रशासनिक सहयोग तथा वैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान करता आया है, तथापि, व्यापारिक गतिविधियों की निरंतरता, व्यापारियों के विश्वास तथा जिले के स्वस्थ व्यावसायिक वातावरण की दृष्टि से यह आवश्यक है कि इस घटना से उत्पन्न परिस्थितियों के संबंध में स्थानीय व्यापारियों के मन में ज है,उनका समुचित निराकरण हो तथा उन्हें यह विश्वास प्राप्त हो कि मध्यप्रदेश में विधिसम्मत रूप से अपना व्यवसाय करने वाले मन में जो शंकाएँ एवं भ्रम उत्पन्न हुए व्यापारियों के हित सुरक्षित हैं।
अतः खण्डवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स आपकी ओर आशाभरी दृष्टि से निवेदन करता है कि उक्त विषय पर आवश्यक संज्ञान लेकर व्यापारियों को उचित मार्गदर्शन एवं विश्वास प्रदान करने का कष्ट करें, जिससे जिले का व्यापारी वर्ग पूर्ववत् निर्भय होकर अपने वैध व्यापारिक कार्यों का संचालन कर सके तथा प्रशासन और व्यापारियों के मध्य स्थापित विश्वास एवं सहयोग की परंपरा निरंतर बनी रहे।
हमें पूर्ण विश्वास है कि जिला पुलिस प्रशासन सदैव निष्पक्षता, संवेदनशीलता तथा विधि के शासन की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए जिले के नागरिकों एवं व्यापारियों के वैध हितों का संरक्षण करता रहेगा।
ज्ञापन देते समय गुरमीत सिंह उबैजा,श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी,राजेश परचानी,अनिल आहूजा,मूलचंद फतवानी,द्वारका मोहनानी,किशनचंद फतवानी,मनोहरलाल संतवानी,शत्रुघ्न वासवानी,कमल नागपाल,मेहुल पटेल,नारायणदास चावला,राहुल परचानी,बाबू बिनवानी,विजय पारवानी,रवि फतवानी,शिवम मालवीय, जीतू तिवारी,उधमदास फरवानी,जुगल फतवानी,मोंटी परचानी आदि उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!