चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में आम नागरिक समिति के तत्वाधान में स्मार्ट मीटर के विरोध में ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी गंगाधर को ज्ञापन सौंपा गया।
आम नागरिक समिति संस्थापक अंशुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों के घरों में बिजली विभाग द्वारा पूरे उपखंड में जबरन स्मार्ट मीटर लाए गए जिससे आम नागरिकों को भारी आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से आम नागरिकों ने मांग की जबरन स्मार्ट मीटर लगाना विभाग बंद करे,तेज गति से बिलिंग की जांच:उपभोक्ताओं की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर की तुलना में कई अधिक रीडिंग बता रहे जिससे अत्यधिक भारी भरकम बिल आ रहे जिसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए,पुरानी व्यवस्था की बहाली हो जिनके नए मीटर लगे है उनको हटवा के पुनः पुराने मीटर लगाए जाए।
इन तमाम मांगों पर अगर शासन प्रशासन द्वारा 8 दिनों में सुनवाई नहीं हुई तो नगर बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान आम नागरिक समिति संस्थापक अंशुल पटेल आम नागरिक समिति सदस्य एवं व्यापार संघ सदस्य मौजूद रहे।।












