
खण्डवा//
पुरषोत्तम मास के मनोरथ के तहत आज श्री द्वारकाधीश हवेली मंदिर रामगंज में श्री बालकृष्ण प्रभु गिरीराजजी पर हिंडोले में बिराज कर सनातनी वैष्णवों को दर्शन दे रहे थे।ठाकुरजी की यह छवि के दर्शन कर वैष्णव जन भावविभोर हो रहे थे।अधिक मास के पावन अवसर पर अधिकाधिक वैष्णव कृष्ण कन्हैया की लीलाओं का साक्षात अनुभव कर अपनी दृढ़ आस्था प्रकट कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।कल सोमवार को इसी क्रम में सूखे मेवे के हिंडोले के दर्शन होंगे।












