ताज़ा ख़बरें

लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

खास खबर

जनसुनवाई: जन हेतु, जन सेतु

लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों को ससम्मान अपने कार्यालय में बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा शिकायतों के त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद सहित अन्य प्रकार की शिकायतें शामिल रहीं।

नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। इससे शिकायतों के त्वरित निराकरण के साथ ही पुलिस के प्रति जनता का विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!