ताज़ा ख़बरें

अवैध शराब के खिलाफ खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3000 बल्क लीटर महुआ लहान नष्ट

खास खबर

अवैध शराब के खिलाफ खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3000 बल्क लीटर महुआ लहान नष्ट

खंडवा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ खंडवा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को थाना मांधाता पुलिस टीम ने ढूकिया एवं गुजरी बैकवाटर क्षेत्र में नाव के माध्यम से पहुंचकर कच्ची शराब बनाने वाले पांच अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 3000 बल्क लीटर महुआ लहान सहित शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले संसाधनों को नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

खंडवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!