
कोतवाली पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही
खण्डवा में वर्कशॉप से चोरी करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार
आरोपी द्वारा भोपाल से लोडिंग वाहन चोरी कर खण्डवा शहर में की गई चोरी की वारदात
खंडवा, 26 अप्रैल 2026
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगौन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा चोरी के अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के परिपालन में उप पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
(शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण आर्य को मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर एवं सायबर सेल की तकनीकी सहायता से प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली खण्डवा की पुलिस टीम के द्वारा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी राजेश पांचाल ने थाना में रिपोर्ट किया कि उसकी हरसूद रोड पर नायरा पंट्रोल पंप के सामने विश्वकर्मा वेल्डिंग वर्कशाप नाम से दुकान है, जिसके सामने रखा सामान आठ नग लोहे के दरवाजा, छः नग लोहे की जाली 5 नग तराफे तथा लोहे के पाईप कुल कीमती करीबन 62000 रुपये कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है।फरियादी की रिपोर्ट पर दिनांक 26.04.26 को थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. 234/2026 थारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र सक्रिय कर एवं तकनीकी सहायता से घटना में प्रयुक्त वाहन की तलाश करने हेतु टीम को रवाना किया गया। घटना में प्रयुक्त लोडिंग वाहन क्र. MP 04 LD 6650 के साथ आरोपी को घेराबंदी कर दिनांक 26.04.26 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर बताया कि घटना में प्रयुक्त लोडिंग वाहन क्र. MP 04 LD 6650 वाहन भोपाल शहर से चुराकर लाया था एवं इसके अलावा भी अन्य अपराध कारित करे हैं। भोपाल पुलिस से संपर्क के बाद, भोपाल शहरी थाना कोहेफिजा के अप.क्र. 206/2026 धारा 303(2) बीएनएस में लोडिंग वाहन MP 04 LD 6650 चोरी की रिपोर्ट दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी:- आदित्य पिता अशोक तंवर उम्र 45 वर्ष निवासी एयरपोर्ट कॉलोनी भोपाल म.प्र.|
जप्त मशरुका –
(01) लोडिंग वाहन क्र. MP 04 LD 6650 कीमती 2 लाख रुपये|
(02) 08 नग लोहे के दरवाजा, 06 नग लोहे की जाली 5 नग तराफे तथा लोहे के पाईप कुल
कीमती करीबन 62,000/- रुपये|
आरोपी का अपराधिक रिकार्ड:-
01- थाना भोपाल शहर, शहजानाबाद अपराध क्र. 29/2005 धारा 379 भादवि
02- थाना भोपाल शहर, खनजुरी सड़क अपराध क्र. 174/2015 धारा 294,323,506,34 भादवि
03- थाना भोपाल शहर, महाराणा प्रताप अपराध क्र. 83/2017 धारा 379 भादवि
04- थाना भोपाल शहर, महाराणा प्रताप अपराध क्र. 655/2018 धारा 376(2)(N),493,506 भादवि
05- थाना भोपाल शहर, कोफेजा अपराध क्र. 505/2019 धारा 379 भादवि
06- थाना भोपाल शहर, कोलार रोड़ अपराध क्र. 202/2019 धारा 354,354A(1)(iv),354-D,506 भादवि
07- थाना भोपाल शहर, टीटी नगर अपराध क्र. 898/2020 धारा 354,354-A,354-D,506 BNS 3(1)(w),3(2)(va) ST/SC Act. एवं 146/196 मो. व्ही. एक्ट
08- थाना भोपाल शहर, कोफेजा अपराध क्र. 581/2023 धारा 379 भादवि
09- थाना भोपाल शहर, कोफेजा अपराध क्र. 792/2023 धारा 279,337,338 भादवि
10- थाना खण्डवा शहर, कोतवाली अपराध क्र. 234/2026 धारा 303(2) बीएनएस








