जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 09 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 23 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 25 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 24.04.2026 को 04 गिरफ़्तारी वारंट, 17 जमानती वारंट एवं 37 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 24.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पदमनगर के आरोपी अशोक पिता हुकुमचंद जाति चमार उम्र 40 साल निवासी ग्राम पांजरिया के कब्जे से हाथ मे लिये थैली को चैक करते थैली में 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमती 1260/-रूपये की जप्त की गई। थाना पंधाना के आरोपी संजय पिता सखाराम चौहान उम्र 30 साल निवासी ग्राम सुक्ता डेम कालोनी हेमगीर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई| थाना छैगावमाखन के आरोपी पन्नालाल पिता भूराजी महाजन उम्र 53 साल निवासी ग्राम टेमीकला चौकी देशगांव थाना छैगावमाखन जिला खण्डवा के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 16 क्वार्टर कीमती 1280/-रूपये की जप्त की गई| थाना जावर के आरोपिया रुखमणीबाई पति महेश मोरे जाति भील उम्र 35 साल निवासी सिंगाजी रोड जावर के कब्जे से अवैध शराब जप्त की जप्त की गई| थाना मूंदी के आरोपी राधेश्याम पिता जीवन राजपूत उम्र 32 साल निवासी केनुद के कब्जे से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1100/-रूपये की जप्त की गई| थाना हरसूद के आरोपी राधेश्याम पिता जीवन राजपूत उम्र 32 साल निवासी केनुद के कब्जे से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1100/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी शांतिलाल पिता राधेश्याम वर्मा जाति लोधी उम्र 35 साल नि. ग्राम हथनोरा के कब्जे से 18 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन कीमती करीब 1800/-रूपये की जप्त की गई| थाना खालवा के आरोपी गोलू पिता लक्ष्मण राठौर जाति बंजारा उम्र 26 साल निवासी ग्राम ढकोची के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा शराब के 18 क्वार्टर कीमती करीबन 1440/-रुपये की जप्त की गई| आरोपी जगदीश पिता ब्रजलाल धुर्वे जाति गौंड उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पिपलिया भावलिया के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 20 क्वार्टर कीमती 2000/-रूपए की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 24.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 55 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 24400/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 24.04.2026 को 23 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 13 प्रकरणों में 13 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 02 प्रकरण में 02 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 07 प्रकरणों में 08 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 22 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,520 2 minutes read








