राजस्थान

चौमहला में स्वच्छता की पोल खोलती तस्वीरें मदरसा फ़ज़ल मेमोरियल स्कूल के पीछे जलभराव व गंदगी से बुरा हाल l

चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में वार्ड नंबर 13 में मदरसा फ़ज़ल मेमोरियल स्कूल के पीछे गली में सड़क पर भरा नाली का गंदा पानी और कचरे का अंबार। मदरसा फ़ज़ल मेमोरियल स्कूल के पीछे की ये तस्वीरें स्वच्छ भारत अभियान के दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। स्कूल के ठीक पीछे गली में नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है और कचरा तैर रहा है वहीं स्कूल के पास में आंगनवाड़ी केंद्र भी है l
स्थानीय निवासियों ने बताया कि महीनों से यहां जल निकासी ठप है। गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैली है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को इसी कीचड़ और गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार ग्राम पंचायत चौमहला में शिकायत के बावजूद सफाई नहीं कराई गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत सफाई करवाकर जल निकासी की व्यवस्था की जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!