
बिना पंचांग एवं बिना मुहूर्त का शुभ कार्य करने का पर्व है अक्षय तृतीया।

अक्षय तृतीया आखातीज के दिन जिलाअध्यक्ष, महापौर, विधायक ने गौशाला पहुंचकर गौ माता का किया पूजन, खिलाया गोग्रास।
सेवा व पुण्य कार्य करते हुए श्री गणेश गौशाला में मनाया गया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिन।
खंडवा। अनेकता में एकता यही है हमारे भारत की विशेषता, साधु संत और धर्म संस्कारों के पावन भारत में हर त्यौहार धार्मिक उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की तीज के दिन अक्षय तृतीया आखातीज का पावन दिन होता है, इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त या पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती पूरा दिन शुभ माना गया है। आखातीज के दिन पूरे देश में बड़ी संख्या में विवाह संस्कार भी आयोजित होते हैं। समाज जनों द्वारा सामूहिक विवाह का भी कार्यक्रम जन जागृति के लिए आयोजित होता है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अक्षय का अर्थ जिसका कभी क्षय ना हो माना जाता है कि इस दिन किए गए दान और पुण्य का फल अनंत काल तक रहता है। आखातीज के दिन श्रद्धालु गौशाला पहुंचकर गौ माता का पूजन कर गोग्रास खिलाते हैं, इसी कड़ी में पूर्व निमाड सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति के संयोजक आशीष चटकेले एवं पार्षद आशीष चटकेले मित्र मंडल के द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगरीय प्रशासन कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के जन्म दिवस के अवसर पर दान, पुण्य एवं सेवा कार्य का आयोजन आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर खंडवा महापौर अमृता अमर यादव विधायक कंचन मुकेश तंनवे एवं अन्य श्रद्धालु श्री गणेश गौशाला पहुंचे। सुनील जैन ने बताया कि आखातीज के इस पूण्य दिवस पर विधायक श्रीमती कंचन तनवे, महापौर श्रीमती अमृता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित उपस्थित जनो ने गौमाता का पूजन, आरती करके गौग्रास करवाया एवं मंत्रीजी के सुखद एवं दीर्घायु स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर महापौर, विधायक ने सभी जिले वासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामना देते हुए कहा कि यह दिन सेवा दान कर पुण्य प्राप्त करने का दिन है। मंत्री कैलाश जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यक्रम संयोजक आशीष चटकेले ने बताया कि प्रतिवर्ष कैलाशजी का जन्मदिन उनकी इच्छानुसार सेवा कार्यों को करके ही मनाया जाता है। आशीष चटकेले ने इस अवसर पर कैलाश जी के जन्म दिवस पर आज दान के दिन गौशाला को माता की सेवा के लिए दान राशि रामचंद्र मौर्य को प्रदान की, इस अवसर पर रामचंद्र मौर्य, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, सुनील जैन, दिनेश पालीवाल, त्रिलोक पटेल,भूपेन्द्र सिंह चौहान अनिल वर्मा, सोमनाथ काले, राजेश यादव, संजय दुबे, रितेश चौहान, मंगलेश तोमर, पंडित चंद्रशेखर शर्मा, लोकेन्द्र सिंह गोड, भावेश बिल्लोरे, अखिलेश परदेसी, पंकज अग्रवाल प्रदीप शर्मा, विनोद वर्मा, सचिन पांजरे, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरजन सम्मिलित हुए।










