
निगम प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत आज 106 कन्यायो का विवाह निकाह संपन्न।

महापौर और जनप्रतिनिधियों ने दूल्हा दुल्हन पर पुष्प वर्षा कर दी शुभकामना।
गरीब पिता की चिंता कर रही है भाजपा सरकार कन्या का हो रहा है विवाह, महापौर
खंडवा। हर परिवार के मुखिया की यह इच्छा होती है कि स्वयं का एक मकान और बेटी की शादी अच्छे घर हो जाए, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार की इच्छाओं में व्यवधान आता है, लेकिन मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा महिला और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, इसमें महत्वपूर्ण रूप से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सरकार कि एक पूण्य कारी योजना है, जिसके माध्यम से एक गरीब की बेटी की शादी बड़े आसानी से सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ हो रही है, यह बात नगर निगम प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत नवचंडी मेला प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह संस्कार के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने कही, महापौर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा एक और जहां गरीबों को मकान बनाकर दिए जा रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा योजना अंतर्गत बेटी दुल्हन के खाते में ₹49000 हजार रुपए की राशि विवाह सामग्री के लिए सीधे खाते में प्रदान की जा रही है। महापौर ने कहा कि आज आखातीज के दिन निगम प्रशासन द्वारा योजना अंतर्गत 92 कन्याओं का धार्मिक रीति रिवाज से आर्य समाज के गुरुओं के मत्रोंउच्चार के साथ धार्मिक पद्धति के अनुसार संपन्न हुआ सभी नव विवाहीत दूल्हा दुल्हन एवं परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसी के साथ गुलमोहर कॉलोनी मुस्लिम समाज की कन्याओं का निकाह कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार सरकार द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना जिसे सामान्यतः कन्यादान योजना कहा जाता है गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता योजना है।योजना के तहत मिलने वाली राशि योजना के अंतर्गत प्रति पात्र कन्या ₹55,000 की कुल सहायता राशि स्वीकृत की जाती है,₹49,000: यह राशि सीधे वधू (कन्या) के बैंक खाते में जमा की जाती है ताकि वह अपनी गृहस्थी की स्थापना कर सके। ₹6,000: यह राशि सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को आयोजन के खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए दी जाती है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा अक्षय तृतीया के दिन प्राप्त कन्याओं के आवेदन अनुसार
92 कन्याओं का विधि विधान के साथ विवाह संपन्न हुआ, वही गुलमोहर कॉलोनी में मुस्लिम समाज की 14 कन्याओं का निकाह भी रविवार को संपन्न हुआ। दोनों कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामना प्रेषित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ने दूल्हा दुल्हन को शुभकामना एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि कन्यादान योजना के अंतर्गत एक गरीब बेटी की शादी एक महान पुण्य कार्य है,जो सरकार लगातार वर्षों से कर रही है। नगर निगम के एमआईसी सदस्य योजना के अध्यक्ष वरुण विक्की भावरे ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की, उपस्थित अतिथियों का स्वागत निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, उपायुक्त सचिन सितोले एवं अन्य निगम अधिकारी कर्मचारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ काले ने किया एवं आभार निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने माना। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विवाह संस्कार के कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, निगम एमआईसी सदस्य राजेश यादव, विक्की भावरे, सोमनाथ काले, आशीष चटकेले, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, पार्षद आशीष शर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, रामचंद्र मौर्य, आशीष राजपूत, निलेश निदाने,संध्या पांडे, निशा अग्रवाल, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, उपयुक्त सचिन सितोले, योजना प्रभारी नवनीत शुक्ला सहित निगम के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में दूल्हा दुल्हन के परिजन उपस्थित थे, अंत में सभी का भोज का आयोजन भी संपन्न हुआ।









