
बुधवार को 555 किशोरियों को लगाए गए एचपीवी के टीके
—
खण्डवा//
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी के टीके लगाये जा रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ पी जुगतावत ने बताया कि बुधवार को जिले में 555 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि खण्डवा जिलें में 15584 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 14679 किशोरियों को टीका लगाकर लगभग 94 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल कर ली गई है। एचपीवी टीकाकरण में खण्डवा जिला प्रदेश में तृतीय स्थान पर है। टीके जिला चिकित्सालय खण्डवा, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लिनिक पर टीके लगाए जा रहे है।
टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भी पंजीयन किया जा सकता हैं। सभी पालको से अपील है कि 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को भविष्य में होने वाली सर्वाइकल कैंसर की संभावनाओं की रोकथाम के लिए एचपीवी का टीका निर्धारित टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जरुर लगवायें।










