ताज़ा ख़बरें

*स्टेट बार कौंसिल चुनाव विशेष*

खास खबर

*स्टेट बार कौंसिल चुनाव विशेष*
*5 वर्ष में होने वाले स्टेट बार इलेक्शन (18 पुरुष व 07 महिला कुल 25 सीट) में निमाड़ से एकमात्र प्रत्याशी एडवोकेट प्रणेन्द्र जैन (रांका ) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।*
खण्डवा//राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव  की सरगर्मी चरम पर पहुँच गई है। गुरुवार सुबह 11 बजे खण्डवा के एडवोकेट प्रणेन्द्र रांका ने बड़ी संख्या में निमाड़ क्षेत्र के अधिवक्ताओं के साथ जबलपुर पंहुच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । उल्लेखनीय है कि राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव 12 मई को होना है, जिसमे खंडवा बुरहानपुर हरदा खरगोन बड़वानी आदि जिलो के अधिवक्ताओं ने इस चुनाव एकमत होकर सर्वसम्मति से खंडवा के एडवोकेट प्रणेन्द्र रांका को अपना प्रत्याशी बनाकर समर्थन दिया है।
श्री रांका ने गुरुवार को राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के हाईकोर्ट स्थित कार्यालय पंहुच कर नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ग्रीष्म जैन , वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आशुतोष जोशी,जिला अधिवक्ता संघ हरदा के अध्यक्ष श्री जगदीश विश्वकर्मा भीकनगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बंसत गुप्ता, अधिवक्ता श्री दशरथ सिटोटे अधिवक्ता श्री शैलेन्द्र कलमे एडवोकेट श्री राहुल कनाडे एडवोकेट श्री अरूण गाठिया एडवोकेट श्री सुमित वर्मा उपस्थित थे । नामांकन के बाद श्री रांका ने स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष श्री राधेलाल गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनीष दत्त से भी मुलाक़ात की ।
इस अवसर पर जबलपुर हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ ने श्री रांका का स्वागत किया । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री धन्य कुमार जैन ने कार्यकारिणी की उपस्थिति में श्री रांका का सम्मान किया ।
पूरे निमाड़ क्षेत्र और हरदा खिरकिया में श्री रांका को अधिवक्ताओं का अपार समर्थन मिल रहा है ।
कुल 25 सदस्य 12 मई को निर्वाचन के ज़रिये चुने जाएँगे।मतगणना 16 जून से प्रारंभ होगी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!