ताज़ा ख़बरें

*स्वच्छता स्वाभिमान अभियान अंतर्गत सफाई मित्रों को दिया सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण*

खास खबर

*स्वच्छता स्वाभिमान अभियान अंतर्गत सफाई मित्रों को दिया सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण

खण्डवा// स्वच्छता स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत नगर की झीलों एवं उद्यानों पर कार्यरत सफाई मित्रों के लिए स्वच्छता सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफाई मित्रों, वार्ड जमादारों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण के दौरान सफाई मित्रों को कार्य करते समय अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उपयोग तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

सफाई मित्रों को Ayushman Bharat, Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana एवं Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana के संबंध में विस्तार से बताया गया, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने एवं परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकें।

अधिकारियों ने कहा कि सफाई मित्रों की सुरक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता नगर निगम की प्राथमिकता है तथा शासन की योजनाएं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में स्वच्छता अधिकारी श्री जाकिर अहमद, जोन प्रभारी श्री भुवन श्रीमाली, श्री मनीष पंजाबी, श्री सकाराम भट्ट, केपीएमजी पीआईयू के श्री निखिल वर्मा सहित अन्य कर्मचारी एवं वार्ड जमादार उपस्थित रहे। अंत में सभी सफाई मित्रों ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का संकल्प लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!