मोघटरोड पुलिस ने अवैध गांजे का परिवहन करने वाले आरोपी को गांजा सहित किया गिरफ्तार
खंडवा, 10 फरवरी 2026
दिनांक 08.02.26 को थाना मोघटरोड में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पंधाना रोड सब्जी मंडी खंडवा तरफ बिना नम्बर की मोटर सायकल से गांजा लेकर आने वाला है। जो खंडवा शहर में कही गांजा देने आया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
शहर में गांजा खरीदी एवं बिक्री की अवैध गतिविधियां की सूचनाएं प्राप्त होने से, नशे कारोबार, खरीदी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में निरीक्षक धीरेश धारवाल थाना प्रभारी मोघट रोड खंडवा के नेतृत्व में थाना मोघट रोड पर टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पंधाना रोड सब्जी मंडी खंडवा पर तलाश एवं दस्दीक हेतु टीम को रवाना किया गया। टीम द्वारा तलाश एवं तस्दीक करते मुखबिर द्वारा बताये गये बिना नम्बर की मोटर सायकल एवं हुलिये के व्यक्ति आते दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया। जिसका नाम पता पुछते अपना नाम अजय पिता राधेश्याम तॅवर उम्र 27 साल निवासी ग्राम सिलोदा, पदमनगर, खंडवा का होना बताया। जिसके थैली की तलाशी लेने पर बैग में गांजा निकला। उक्त गांजा 01 किलो 180 ग्राम कीमती 15000 रूपये का जप्त किया गया। जिस पर थाना मोघट रोड खंडवा पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 41/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को दिनांक 10.02.26 को विशेष न्यायालय खंडवा के यहाँ पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
नाम आरोपी- अजय पिता राधेश्याम तॅवर उम्र 27 साल निवासी ग्राम सिलोदा थाना पदमनगर जिला खंडवा।
जप्त मशरुका :- गांजा 1 किलो 180 ग्राम कीमती 15000 रूपये एवं बिना नम्बर की मोटर सायकल कीमती 25000 रूपये।












